बिजावर: दिलीप अहिरवार ने पिपट में शोक सभा में पहुंचकर श्रद्धांजलि दी, परिवार को बंधाया ढांढस
राज्यमंत्री Dilip Ahirwar सोमवार शाम 4 बजे बिजावर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पिपट पहुंचे, जहां उन्होंने गजेंद्र चौरसिया के बड़े भाई के निधन पर आयोजित तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और दुख की इस घड़ी में साथ होने का भरोसा दिलाया।