कासगंज: कासगंज में पुलिस ने 75 गुम मोबाइल बरामद कर मोबाइल स्वामियों को लौटाए, कीमत 26 लाख बताई जा रही
कासगंज पुलिस की साइबर सेल टीम ने विशेष अभियान चलाकर 75 गुम मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जिनकी कुल कीमत करीब 26 लाख रुपये बताई जा रही है। ये मोबाइल दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानों से CEIR पोर्टल के माध्यम से ट्रेस किए गए। बरामद मोबाइल उनके असली मालिकों को सौंप दिए गए, जिससे उनके चेहरों पर खुशी लौट आई।