गणेश चतुर्थी पर स्थापना के लिए बुरहानपुर से शहर पहुंची लगभग 15 फीट ऊंची मनमोहक श्री गणेश प्रतिमा को भव्य चल समारोह के रूप में ज्योति नगर स्थित स्थापना स्थल तक पहुंचाया गया। देर रात पहुंची प्रतिमा के आगमन पर स्वागत के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु बस स्टैंड क्षेत्र में उमड़ पड़े। यहां ढोल-ताशों की गूंज और नृत्य के साथ एक उत्साहपूर्ण चल समारोह निकाला गया, जिसमें भक्तगण झूमते-नाचते हुए आगे बढ़ रहे थे। आयोजन समिति के अध्यक्ष इंजी. नीतिन मालवीय बताया इस दौरान गणेश का भव्य स्वागत शानदार लाइट एवं फायर शो के साथ किया गया, जिसने रात के समय पूरे वातावरण को आकर्षक बना दिया और श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर पहुंच गया। भगवान गणेश के जयकारे लगाते हुए भक्तगण चल रहे थे, जिससे पूरा मार्ग भक्तिमय हो गया।
आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी दिलीप सोनी ने बताया कि शहर के ज्योति नगर में गणेशोत्सव के लिए एक भव्य पंडाल तैयार किया गया है। इस पंडाल में विभिन्न देवी-द�