बैरसिया: भोपाल: अयोध्या बायपास को 10 लेन में बदलने का काम जारी, दुकानें और धार्मिक स्थल बन रहे बाधा
Berasia, Bhopal | May 10, 2026 भोपाल के अयोध्या बायपास को 10 लेन में बदला जा रहा है। इस प्रोजेक्ट में कई दुकानें, मकान, धार्मिक स्थल और सरकारी भवन बाधा बन रहे हैं। जिन्हें हटाया गया। रविवार दोपहर करीब 1 बजे को अर्जुन नगर से कुल 38 पक्की झुग्गियां हटाई गई हैं। यहां रह रहे परिवारों को जमुनिया ग्राम पंचायत के गांव लालपुरा में शिफ्ट किया गया ।