गुरुग्राम: गुरुग्राम में AC मैकेनिक की दर्दनाक मौत:सोहना में मोबाइल पर बात करते हुए बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया
गुरुग्राम में सोहना की दुर्गा कॉलोनी में एयर कंडीशन (AC) मेकैनिक की बिजली की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक छत पर चढ़कर किसी से फोन पर बात कर रहा था। इस दौरान घर के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के करंट से वह बुरी तरह झुलस गया , सोहना के नागरिक अस्पताल लाया गया जहां से उसे गुरुग्राम रेफर कर दिया वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।