गुरुग्राम: जिले के सोहना इलाके में युवक को गोली लगने के बात को पुलिस ने अफवाह बताया
सोहना सदर थाना क्षेत्र के गांव खेड़ला में युवक को गोली लगने की बात को पुलिस ने अफवाह बताया है। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी जगजीत सिंह ने गोली चलने की बात को अफवाह बताते हुए कहा कि युवक को चोट लगी है, लेकिन वह बंदर भगाने के लिए पोटाश व गंधक को मिलाकर फायर किया गया था। जिससे युवक चोट आई है।