गुरुग्राम: जिले में वर्ष-2021 में गांव बंधवाडी में हत्या करने के मामले में 05 आरोपी दोषी करार।
ताश खेलने गए युवक की रंजिश में हत्या करने के मामले में आज जिला एवं सत्र न्यायाधीश तरुण सिंघल की अदालत में सुनवाई हुई। अदालत ने मामले में पांच आरोपियों को दोषी करार देते हुए उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने उन पर जुर्माना भी लगाया है।