गुरुग्राम: जिले 23मई वीरवार की शाम को 6 बजे बंद हो जाएगा चुनाव प्रचार-डीसी निशांत कुमार यादव।
कल वीरवार 23 मई की शाम को 6 बजे बाद चुनाव प्रचार पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा और 25 मई को होने वाले मतदान से पूर्व का साइलेंस पीरियड आरंभ हो जाएगा। इस दौरान चुनाव प्रत्याशी केवल डोर टू डोर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर सकते हैं।गुडग़ांव लोकसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी निशांत कुमार यादव ने आज बताया कि चुनाव प्रचार का समय वीरवार को शाम 6 बजे तक का है।