भरनो: पोखरा टोली और पबेया के किसानों को पपीता के पौधे वितरित किए गए
Bharno, Gumla | Feb 17, 2025 उद्यान विभाग गुमला के द्वारा राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के तहत सोमवार को किसानों के बीच पपीता का पौधा वितरण किया गया।जिसमे प्रखंड के पोखरा टोली गांव में 2 किसान और पबेया गांव में 18 किसानों के बीच जिला उद्यान पदाधिकारी तमन्ना प्रवीण ने पपीता का पौधा वितरण किया। प्रति किसान 310 पौधा दिया गया।साथ ही किसानों को पौधा लगाने की विधि और देखभाल करने का तरीका बताया