भरनो: डोम्बा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार घायल, रिम्स रेफर
Bharno, Gumla | Feb 14, 2025 भरनो थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति 29 वर्षीय अरुण मुंडा शुक्रवार को गंभीर रूप से जख्मी हो गया।सूचना पर स्थानीय लोगों की मदद से थानेदार कंचन प्रजापति ने घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो लाया।जहां से रिम्स रेफर कर दिया गया वहीं इस घटना में बताया जाता है कि घायल व्यक्ति चैनपुर जा रहा था।