भरनो: रायकेरा और समसेरा गांव में जंगली हाथी ने मुखिया सहित तीन घरों को नुकसान पहुंचाया
Bharno, Gumla | Feb 13, 2025 भरनो प्रखंड के रायकेरा गांव और समसेरा गांव में मुखिया सहित 3 लोगों के घर को हाथी ने क्षतिग्रस्त कर दिया।जिनमे रायकेरा निवासी प्रमिला उरांव के मिट्टी के घर को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया।उसके बाद उत्तरी भरनो पंचायत के मुखिया मंजू देवी के घर को निशाना बनाया।हाथी ने लात मारकर बाउंड्री का दीवार व गेट तोड़ दिया। विधवा महिला सघनी देवी को भी निशाना बनाया।