भरनो: अमलिया गांव में दो जंगली हाथियों ने किसान के घर और सामान को क्षतिग्रस्त किया
Bharno, Gumla | Feb 15, 2025 भरनो प्रखंड के अमलिया गांव में रामकिशोर सिंह के घर को दो हाथीयों ने बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया,वहीं हाथी ने घर के आगे का भाग को पूरी तरह तोड़ दिया।जिससे घर में रखे कई समान बर्बाद हो गए।और एक बाईक और एक साइकिल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।बता दें कि अमलिया पंचायत में बीते 2 महीने से जंगली हाथी से लोग काफी परेशान है।पीड़ित व्यक्ति ने मुआबजा की गुहार लगाई है।