पटियाली: पटियाली नगर पंचायत के डंपिंग ग्राउंड में आग, घंटों बाद आग पर पाया गया काबू
पटियाली के बाईपास रोड स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के पास नगर पंचायत के डंपिंग ग्राउंड में शनिवार को अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कूड़े के ढेर में लगी आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया और पूरे क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नगर पंचायत कर्मचारियों के साथ मिलकर आग बुझाने में जुट गई।