महनार: महनार के दो होटलों से तीन बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया, मामले में प्राथमिकी दर्ज
महनार थाना क्षेत्र से दो होटलों से तीन बाल श्रमिकों को कराए गए विमुक्त मामले में दोनों दुकानदारों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।दर्ज प्राथमिकी में बताया गया कि श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी महनार के नेतृत्व मे गठित धावादल द्वारा महनार के कुल दो होटलों में छापेमारी कर तीन बाल श्रमिक को विमुक्त कराया गया। जिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।