महनार: देशराजपुर में चाऊमीन रॉल को लेकर विवाद, चाकूबाजी के बाद दोनों पक्षों पर प्राथमिकी दर्ज, एक गिरफ्तार
वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र के देशराजपुर बजरंगबली चौक पर बीती रात चाउमीन रॉल खाने के विवाद में हुई चाकूबाजी मामले में दो पक्षो की ओर से महनार थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।इस घटना में गंभीर रूप से जख्मी सरोज कुमार उर्फ नेता के पिता रामदास राय ने अपने पुत्र को चाकू से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी करने के मामले 4 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया है