जहानाबाद: नए अस्पताल अधीक्षक के रूप में पदभार संभालते ही डॉ प्रमोद ने मीडिया कर्मियों को किया ब्रीफ, कहा- कमियों को करूंगा सही
जहानाबाद के सदर अस्पताल में नए अस्पताल अधीक्षक के रुप में डॉक्टर प्रमोद कुमार को ज़िम्मेदारी दी गई है और अस्पताल अधीक्षक बनने के डॉ प्रमोद कुमार ने मीडिया कर्मियों को ब्रीफ किया । उन्होंने कहा की वैसे तो अस्पताल में बहुत सारे काम करने हैं लेकिन मेरी कोशिश रहेगी कि मेरे स्तर से ज्यादा से ज्यादा काम हो और अस्पताल में जो भी कमियां हैं उसमे सुधार हो सके ।