श्रम विभाग द्वारा मंगल भवन नया बाराद्वार मे श्रमिक सम्मेलन का आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त डॉ. रामप्रताप सिंह तथा जिला कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
सम्मेलन में श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई और पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। 734 हितग्राहियों को ₹1 करोड़ 25 लाख 39 हजार 500 की सहायता राशि DBT के माध्यम से बैंक खातों में हस्तांतरित की गई। साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के माता-पिता का सम्मान किया गया।
4 views | Sakti, Chhattisgarh | Sep 9, 2026