उमरेठ: उमरेठ कांग्रेस ने महात्मा गांधी को याद कर उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया
उमरेठ में कांग्रेस ने महात्मा गांधी को याद किया। शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उमरेठ ने कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई । महात्मा गांधी के स्मारक बड़ी बाजार पहुंचकर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किए गए। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने महात्मा गांधी के जीवन एवं स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान पर प्रकाश डाला।