गोवर्धन: गोवर्धन के श्री बृजधाम पब्लिक स्कूल में हैवानियत, तीसरी कक्षा के मासूम को नंगा कर धूप में मुर्गा बनाकर पाइप से पीटा गया
गिर्राज जी की नगरी में शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ गोवर्धन के एक नामी स्कूल में तीसरी कक्षा के मासूम छात्र के साथ शिक्षक ने क्रूरता और हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। होमवर्क और पूछताछ के नाम पर मासूम को न केवल नंगा कर धूप में मुर्गा बनाया गया, बल्कि प्लास्टिक के पाइप से उसकी बेरहमी से पिटाई भी की गई