उचेहरा: उचेहरा पुलिस की कार्रवाई: 12 हजार रुपये के गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी भी जब्त
सतना। थाना उचेहरा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1200 ग्राम गांजा एवं एक स्कूटी सहित कुल 97 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया है। पुलिस के अनुसार,जानकारी मिलते ही इस कार्यवाही को थाना प्रभारी के निर्देश मे इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया हैं।