श्री सिद्धेश्वर मन्दिर निर्माण समिति की ओर से होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। वहीं समाजिक कार्यकर्ता मनमोहन सिंह बंगारी ने बताया कि होली का त्यौहार रंगों का त्यौहार है। होली पर्व पर होल्यार की टोलियां घर - घर जाकर एक दूसरे को अबीर - गुलाल लगाकर एक दूसरे को रंगों के त्यौहार के शुभकामनाएं दी जाती है। होली का पर्व एक भाईचारे एकता का पर्व माना गया है।