धनौरा: मंडी धनौरा शेरपुर मार्ग पर चलते ट्रक में अचानक लगी आग, मची अफरातफरी, व्यापारी का छप्पर जलकर हुआ राख
मंडी धनौरा नगर के शेरपुर मार्ग पर चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग लगने से अफरातफरी मच गई। घटनास्थल के पास मौजूद बजरी बाजार फुट व्यापारी के छप्पर में भी आग लग गई। व्यापारी का कहना है कि आग के कारण उसका लगभग एक लाख का नुकसान हुआ है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।