धनौरा: गजरौला नगर पालिका के डंपिंग ग्राउंड में लगी आग, कर्मचारियों में मची अफरा-तफरी
औद्योगिक इकाई क्षेत्र में डंपिंग ग्राउंड बना रखा है। सोमवार सुबह लगभग 8:00 बजे के आसपास में डंपिंग ग्राउंड में भयंकर आग लग गई, आग लगने से वहां मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद इसकी सूचना दमकल विभाग की टीम को दी गई, सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम व गजरौला की अध्यक्ष राजेंद्री उर्फ उमा देवी अपने पति पूर्व विधायक हरपाल सिंह के साथ पहुंची।