सूरजगढ़: सूरजगढ़ा पुलिस ने रतनुपुर से NBW वारंटी को किया गिरफ्तार, खेमतरणी स्थान गांव से महुआ शराब जब्त
सूरजगढ़ा पुलिस ने रतनपुर गांव से सूरजगढ़ा थाना कांड संख्या 293/19 चोरी के एक मामले में इसी गांव के रहने वाले गणेश महतो के पुत्र NBW वारंटी सीताराम कुमार को गिरफ्तार कर गुरुवार पूर्वाह्न 11:30 बजे पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा है. इधर पुलिस ने खेमतरणी स्थान गांव मैं NH 80 किनारे ग्रामीण सड़क से लावारिस पड़ा 48 लीटर महुआ शराब जब्त किया है.