ऊंचाहार: गोकना घाट पर तीन दिवसीय कार्तिक पूर्णिमा मेले का शुभारंभ, मंत्री मनोज पांडेय ने पत्नी के साथ गंगा आरती व दीपदान किया
ऊँचाहार तहसील क्षेत्र के प्रसिद्ध गोकना घाट पर सोमवार से तीन दिवसीय कार्तिक पूर्णिमा मेले का शुभारंभ किया गया।क्षेत्रीय विधायक व प्रदेश सरकार में मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने पत्नी नीलम पांडेय के साथ घाट पहुंचकर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ दीपदान व गंगा आरती की, और फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया।मंत्री ने गोकना घाट के महत्व के बारे में भी चर्चा की।कई लोग रहे।