दारू: दारू के पिपचो में फाइलेरिया जांच शिविर, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने देर रात ग्रामीणों के स्लाइड सैंपल लिए
दारू के पिपचो में फाइलेरिया जांच शिविर, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने देर रात ग्रामीणों के स्लाइड सैंपल लिए।.फाइलेरिया उन्मूलन की दिशा में कदम बढ़ाते हुए दारू के पिपचो में बीते शुक्रवार रात्रि विशेष रात्रिकालीन रक्त जांच नाइट ब्लड सर्वे अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत क्षेत्र के 20 वर्ष से ऊपर के महिला-पुरुषों की फाइलेरिया जांच की गई, और स्लाइड सैंपल लिए गए।