कालपी: लमसर गांव में सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण का आरोप, ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Kalpi, Jalaun | Jun 12, 2026 कालपी तहसील क्षेत्र के ग्राम लमसर में सरकारी भूमि पर कथित अवैध कब्जे और निर्माण के विरोध में ग्रामीणों ने शुक्रवार दोपहर 3 बजे एसडीएम अमित शेखर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि गाटा संख्या 67 की भूमि पर कुछ लोग बिना अधिकार निर्माण करा रहे हैं, जबकि संबंधित पट्टे पहले ही निरस्त हो चुके हैं।