उज्जैन: मक्सी रोड सिटी बस डिपो पर बनेगा 10 करोड़ का चार्जिंग स्टेशन, केंद्रीय मंत्रालय के निदेशक ने किया निरीक्षण 🚌⚡
उज्जैन में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। मक्सी रोड स्थित सिटी बस डिपो परिसर में नगर निगम द्वारा लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक चार्जिंग स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है। केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय (MoHUA) के निदेशक भानु प्रताप सिंह भदौरिया ने इस निर्माण कार्य का निरीक्षण कर प्रगति की जानकारी ली। निर्माण पूरा होने के बाद यहां 100 से अधिक इलेक्ट्रिक बसों को एक साथ व्यवस्थित रूप से संचालित और चार्ज करने की क्षमता विकसित होगी।
#UjjainNews #ElectricBuses #ChargingStation #UjjainDevelopment #siti24ujjain
Ujjain Urban, Ujjain | Sep 13, 2026