गुरुग्राम: नगर निगम की कार्रवाई: प्रतिबंधित प्लास्टिक और पॉलीथिन कैरी बैग जब्त, 25 हजार का चालान
नगर निगम गुरुग्राम की सेनिटेशन सिक्योरिटी फोर्स ने शुक्रवार को प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलीथिन कैरी बैग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। स्थानीय गुरुद्वारा रोड पर स्थित स्टॉकिस्ट एवं होलसेलर मैसर्स सेवाराम-कृष्ण कुमार की दुकान पर छापा मारा गया, जहां से लगभग 1.5 क्विंटल प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक व पॉलीथिन कैरी बैग जब्त की गई।