गुरुग्राम: उपायुक्त अजय कुमार ने नगर निकाय चुनाव 2025 के लिए पीठासीन अधिकारियों के प्रशिक्षण का किया निरीक्षण
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अजय कुमार ने गर्ल्स कॉलेज, सेक्टर 14 राजकीय महाविद्यालय में पीठासीन पदाधिकारियों के प्रथम चरण के प्रशिक्षण का शुक्रवार शाम निरीक्षण किया। उन्होंने शांतिपूर्ण और पारदर्शी मतदान प्रक्रिया सुनिश्चित करने, चुनाव प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने पर जोर दिया।