गुरुग्राम: गुरुग्राम के सेक्टर 29 में समर्थानम संस्था ने विकलांगों के लिए रोजगार कार्यक्रम आयोजित किया
समरथानम संस्था द्वारा आयोजित विकलांग और विकलांगता रहित हाशिए पर रहने वाले युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए एक समारोह का आयोजन लजेर् वेली सैक्टर 29, गुरुग्राम में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर बादशाहपुर से विधायक और हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री राव नरवीर सिंह ने शिरकत की