गुरुग्राम: चुनावी ड्यूटी में कोताही बर्दाश्त नहीं, अधिकारी-कर्मचारी ईमानदारी से निभाएं कर्तव्य: निर्वाचन अधिकारी संजीव सिंगला
सोहना जोन के एसडीएम कम निर्वाचन अधिकारी संजीव सिंगला का कहना है कि सोहना नगरपरिषद चेयरपर्सन उपचुनाव को लेकर चुनाव डयूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही व कोताही बर्दाश्त नही की जाएगी। जिस भी अधिकारी व कर्मचारी को चुनाव संबंधी जो भी डयूटी दी गई है, वह अपने कार्य को पूरी ईमानदारी व निष्पक्षता के साथ करे।