इकौना: धनतेरस पर दूसरे दिन श्रावस्ती में बाजारों में दिखी रौनक, बर्तन, सोने-चांदी के आभूषण, मिठाइयों समेत बाइक की हुई खरीदारी
दीपावली से पूर्व धनतेरस पर्व के दूसरे दिन तहसील भिनगा जमुनहा और इकौना तहसीलों में बाजारों में काफी रौनक़ दिखाई दी।वहीं लोगों ने बर्तन,सोने चांदी के जेवरात समेत मिठाइयों की खरीददारी की जबकि बाइक शोरूम पर बाइकों की भी खूब बिक्री हुई। हालांकि कितनी बाइक बिकी आंकड़ा दुकानदार नहीं दे पाए।