किशनी: गाँव रठेह से आगरा के लिए बस सेवा शुरू, स्थानीय लोगों ने एआरएम का जताया आभार
मैनपुरी डिपो के एआरएम संजीव कुमार ने किशनी क्षेत्र के गांव रठेह से आगरा के लिए सीधी बस सेवा शुरू की है। यह पहल ग्रामीण क्षेत्र के यात्रियों को आवागमन में सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है।बस के किशनी रोडवेज़ बस स्टैंड पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने चालक-परिचालक का स्वागत किया।