फिरोज़ाबाद: बेगुनाह को फंसाने की साजिश नाकाम, आरोपी गिरफ्तार, थाना प्रभारी दक्षिण योगेन्द्र पाल सिंह की सूझबूझ से सच्चाई आई सामने
थाना दक्षिण पुलिस ने एक बेगुनाह युवक को झूठे मुकदमे में फंसने से बचाते हुए साजिशकर्ता गोपाल को शनिवार दोपहर तीन बजे क़रीबन गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार गोपाल राठौर नामक युवक, जो पूर्व में चोरी के सामान खरीदने के मामले में अपने पिता के साथ जेल जा चुका है, ने जेल से छूटने के बाद शिवा नामक युवक को फंसाने की योजना बनाई।