मुज़फ्फरनगर: रोहाना कलां को मिली बड़ी रेल सौगात! दिल्ली-हरिद्वार एक्सप्रेस का स्टॉपेज शुरू, सांसद चंदन चौहान ने किया उद्घाटन
रोहाना कलां को शुक्रवार को बड़ी रेल सौगात मिली। दिल्ली-हरिद्वार एक्सप्रेस का स्टेशन पर ठहराव शुरू हुआ। ट्रेन के पहुंचते ही ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। सांसद चंदन चौहान और कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने लोको पायलट को माला पहनाकर मिठाई खिलाई। लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने पर क्षेत्रवासियों में खुशी है।