भाटपार रानी: बरियारपुर थाने पर सिपाही ने दिव्यांग की जमकर पिटाई की, वीडियो वायरल होने के बाद जांच में एसपी ने सिपाही को निलंबित किया
कुछ दिन पहले बरियारपुर थाने पर एक दिव्यांग फरियादी को सिपाही ने उसकी जमकर पिटाई की थी।इस मामले में एक वीडियो सोशल प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हुआ था।दिव्यांग फरियादी की पत्नी ने SP से मिलकर सिपाही की शिकायत की थी। एसपी ने इसकी जांच क्षेत्राधिकार सलेमपुर दीपक शुक्ला को दी थी । वायरल वीडियो सही पाया गया तो ने शनिवार की रात 9बजे सिपाही को निलंबित कर दिया।