भाटपार रानी: मुसौला मगहरा मार्ग पर दोघड़ा के पास पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़, एक को लगी गोली, दो गिरफ्तार
गुरुवार की रात 9:30 बजे मुसौंला मगहरा मार्ग पर दोघड़ा गांव के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार दो युवक आए। लेकिन पुलिस को देखकर कच्चे रास्ते पर भागने लगे। जहां पुलिस ने दौड़ा लिया। वही एक युवक ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए उसके पैर पर गोली मारी और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों गोरखपुर के बड़हलगंज के रहने वाले हैं। ।