भाटपार रानी: दनउर के पास रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस ने शव की पहचान कराई
बीते बुधवार की सुबह 11:00 बजे भाटपार रानी क्षेत्र के दनउर के पास रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक का शव मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए देवरिया मोर्चरी भेज दिया था। जहां पुलिस ने गुरुवार की सुबह 10:00 बजे परिजनों को देवरिया मोर्चरी ले जाकर पहचान कराई ।जो बिहार राज्य के रहने वाला था।