भाटपार रानी: भटनी के पास रेलवे ट्रैक पर मिला एक व्यक्ति का शव, पुलिस ने शव को पीएम के लिए देवरिया मोर्चरी भेजा
भटनी नोनापार रेल खंड पर रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी ।जहां शनिवार की शाम को 4:00 बजे शव मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची शव के जेब में आधार कार्ड पड़ा था। जहां उसकी पहचान पुलिस ने की, जो बिहार राज्य के गोपालगंज जिले का रहने वाला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए देवरिया मोर्चरी भेज दिया। वहीं परिजनों को सूचना दे दी।