कोल: मडराक में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार रेलवे कर्मचारी की मौत, पत्नी और 2 बच्चे घायल, करवाचौथ से पहले उजड़ा सिंदूर
Koil, Aligarh | Oct 9, 2025 मडराक क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार रेलवे कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई। 35 वर्षीय हरवेंद्र कुशवाह रेलवे में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी थे। बुधवार को वह अपनी पत्नी और बच्चों को बाइक से लेकर सासनी जा रहे थे। इस दौरान बुधवार शाम मडराक में तेज़ रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।