पालीगंज: इमामगंज में रास्ते के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, दो महिलाएं घायल
Paliganj, Patna | May 17, 2026 पालीगंज की इमामगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत इमामगंज में रास्ता के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान दो महिलाएं घायल हो गई। जिसे इलाज हेतु स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल महिला की पहचान कलावती देवी और बिंदु देवी के रूप में की जा रही है।