धोरैया: धोरैया के बहुउद्देशीय सभागार में भूमि विवाद के लिए सीओ की मौजूदगी में लगा जनता दरबार, आए 6 मामले
बहुउद्देशीय सभागार धोरैया में शनिवार को दिन के करीब 11 बजे से भूमि विवाद के निष्पादन को लेकर सीओ श्रीनिवास सिंह की मौजूदगी में जनता दरबार का आयोजन किया गया। सीओ ने बताया कि जनता दरबार में कुल 6 मामले आए। जिसमें पुराने तीन मामले का निष्पादन किया गया। मौके पर धोरैया थाना के एएसआई सत्येंद्र कुमार मौजूद रहे।