करेरा: अशोक होटल तिराहे पर गलत दिशा से आ रही स्कार्पियो ने व्यक्ति को मारी टक्कर, घायल अस्पताल में भर्ती
करैरा-दिनारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच 27 शिवपुरी झांसी हाइवे पर अशोक होटल तिराहे पर बुधबार की दोपहर 12 बजे के लगभग एक स्कार्पियो कार रोंग साइड से आ रही थी और व्यक्ति में जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह व्यक्ति घायल हो गया राहगीरों और दुकानदारों ने कार चालक को रोका तो नहीं रुका उल्टा धमकाकर भाग गया एनएचएआई की एम्बुलेंस से घायल को अस्पताल भिजवाया गया