मेहनगर: मंगरांवा रायपुर मौजा असमानपट्टी में घास काट रही लड़कियों महिलाओं को बोली बोलने का विरोध करने पर मारपीट कर 7 को किया घायल
आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना के मंगरावां रायपुर मौजा असमानपट्टी में घास काट रही लड़कियों और महिलाओं को गांव के ही कुछ लोग बोली बोल रहे थे। जिसका घर के सदस्य ने विरोध किया। इसी से खुन्नस खाए दबंग एकजुट होकर लाठी डंडे से हमला कर दिए। पीड़ित जयप्रकाश ने बताया कि उसने जब बोल रहे लोगों को रोका तो अशर्फी, सरवन समेत अन्य लोग लाठी डंडे से हमला कर दिए। 7 लोग घायल हो गए।