मेहनगर: गाजीपुर में नेशनल इंश्योरेंस कंपनी ब्रांच मैनेजर गंभीर हालत में भीटी में मार्ग किनारे गड्ढे में लावारिस फेंके मिले, मौत
आजमगढ़ के रानी की सराय थाना क्षेत्र के शाह ख़जूरा की पुलिया के समीप भीटी में सड़क के किनारे गड्ढे में गाजीपुर में नेशनल इंश्योरेंस कंपनी के ब्रांच मैनेजर राजेश पासवान 42 वर्ष गंभीर हालत में बीती शाम को मिला। पुलिस ने उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों को किसी प्रकार से जानकारी हुई तो आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंच कर घायल को रेफर करा कर ले जाया गया।