मेहनगर: अहियाई में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, IMC मार्केटिंग कंपनी में लोगों का लगवाया था लाखों रुपए
आजमगढ़ के मेहनगर थाना क्षेत्र के अहियाई में शुक्रवार को सुबह 9 बजे 25 वर्षीय युवक ने अपने घर में चूल्ले से साड़ी के सहारे फंदा बनाकर फांसी लगा ली। उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया। मृतक 25 वर्षीय पंकज यादव आम लोगों से पैसा लेकर IMC कंपनी में लगवाया था।