मेहनगर: बसीरहा मोड़ से चोरी की मोटर साइकिल व अवैध तमन्चा कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
आजमगढ़ के थाना गम्भीरपुर के बसिरहा मोड़ से चोरी की मोटर साइकिल व अवैध तमन्चा कारतूस के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई। 20 जुलाई 2024 को वादी मुकदमा शिव कुमार चौहान पुत्र अमरजीत चौहान ग्राम कोनवली थाना गम्भीरपुर द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था। वादी की मोटरसाइकिल को देशी ठेका के सामने से अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है।