मेहनगर: निजामाबाद थाना क्षेत्र निवासी पीड़ित के खाते से दोस्त का वीजा रेनुअल कराने के नाम पर ₹80000 की ऑनलाइन ठगी, कराया वापस
साइबर सेल जनपद आजमगढ़ द्वारा कार्यवाही करते हुए विदेश में रह रहे दोस्त का वीजा रेनुअल कराने के नाम पर ठगी किए गए ₹80000 वापस कराये गये। आवेदक मो0 सारीब थानाक्षेत्र निजामाबाद का रहने वाला है। आवेदक के फेसबुक पेज पर विदेश में नौकरी करने वाले उसके दोस्त के नाम की फेसबुक आईडी से मैसेज आया कि हमारा वीजा एक्सपायर हो गया है। मुझे इमिग्रेशन वालों ने पकड़ लिया है।