मेहनगर: आज़मगढ़: कुशमुलिया निवासी पीड़ित किसान ने परिवार रजिस्टर की नकल जारी न करने पर एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार, घूस मांगने का आरोप
आजमगढ़ के मेहनगर विकास खण्ड पर तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी रामअवध यादव द्वारा परिवार रजिस्टर की नकल जारी करने के लिए ₹10हजार की मांग करने का आरोप पीड़ित किसान ने लगाया है। विकास खण्ड के ग्राम पंचायत कुशमुलिया निवासी श्यामनरायन यादव पुत्र रामधारी यादव ने आरोप लगाते हुए SDM मेहनगर से व इग्रस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने ₹2 हजार दिया फिर ₹8 हजार मांगा गया।